पेचिश एक प्रोटोजोआ द्वारा होने वाला रोग है इसे हम प्रोटोजोआ बर्न डिजीज के नाम से भी जानते हैं और पेचिश को आम भी कहा जाता है और पेचिश को इंग्लिश में डिसेंट्री कहते हैं। एंटेमीबा हिस्टॉलिटिका नामक प्रोटोजोआ के कारण होता है यह परजीवी बड़ी आंत के अगले भाग में रहता है रोगी को दस्त होता है जिससे मल के साथ खून की मात्रा अधिक रहती है। पेट में मरोड़ और बार-बार शौचालय जाने को इच्छा होती है यह सारे जो लक्षण है जो पेचिश जीना डिसेंट्री नामक बीमारी में देखने को मिलती है जो प्रोटोजोआ के कारण होता है।

Table of contents-. 1. पेचिश का कारण. 2. पेचिश का लक्षण. 3. उपचार. 4. घरेलू इलाज. .. 5. जांच (ट्रीटमेंट). 6. पेचिश में क्या खाना चाहिए. 7. पेचिश में क्या नहीं खाना चाहिए. 8. डिस्क्लेमर
पेचिश का कारण-
घरेलू मक्खियां परजीवी को संक्रमित व्यक्ति के मल से खाद्य और खाद्य पदार्थों तक लाकर उन्हें दूषित करती है और जब भोजन करते हैं तो व्यक्ति को संक्रमित परजीवी के कारण पेचिश होता है।
पेचिश का लक्षण-
1. पेट में दर्द होना और बुखार होना. 2. पेट में ऐठन होना. 3. सिर में दर्द होना. 4. शरीर में कमजोरी होना. 5. आंखों के आसपास काले घेरे होना. 6. बार-बार शौचालय जाना. 7. पेट में अमल होना. 8. दस्त के साथ खून आना

पेचिश का उपचार-
भोजन को अच्छी तरह पका कर खाना चाहिए, नियमित नहाना चाहिए, नाखून को साफ सुथरा और हमेशा छोटा रखना चाहिए, भोजन के पूर्व हाथ धोना चाहिए, फल को हमेशा धोकर खाना चाहिए, घर के आस-पास साफ सुथरा रखना चाहिए, घर के आस-पास नाली को हमेशा साफ रखना चाहिए
पेचिश का घरेलू इलाज-
1. आमतौर पर चावल और दही खाने से यह रोग ठीक हो जाते हैं. 2. एक गिलास छाछ में एक चम्मच सेंधा नमक और आधा चम्मच काली मिर्च व आधा चम्मच जीरा पाउडर डालकर पीने से इस समस्या में आराम मिलता है. 3. एक गिलास पानी में नींबू डालकर आधा चम्मच काला नमक मिलाकर पीने से भी पेचिश ठीक होते हैं इस गोल को दिन में 5 से 6 बार पीना चाहिए. 4. एक तोला इसबगोल पानी के साथ खीर की तरह मिश्री डालकर पकाकर खाएं पेचिश ठीक हो जाएगी।
ट्रीटमेंट-
For adult-1 Tab levomacs 02 bd. 2.Cap gut ok od. 3.Tab adioc 300. 4.Tab meftals spas
पेचिश में क्या खाना चाहिए-
1. दलिया खानी चाहिए. 2. मूंग दाल की खिचड़ी खानी चाहिए. 3. दही खानी चाहिए परंतु दही सभी व्यक्ति को सूट नहीं करता. 4. केला खाना चाहिए. 5. अनार खाने चाहिए. 6. सेब खाने चाहिए. 7. पानी अधिक पीना चाहिए. 8. हरे साग सब्जी को पका कर खाना चाहिए. 9. नारियल पानी पीना चाहिए.

पेचिश में क्या नहीं खाना चाहिए-
1. वसा वाले भोजन नहीं खानी चाहिए. 2. मसालेदार खाना नहीं खाना चाहिए. 3. तली भुनी चीजें नहीं खानी चाहिए. 4. मैदा वाली चीजें नहीं खाना चाहिए. 5. बाहर की चीजें नहीं खानी चाहिए
डिस्क्लेमर
यह ब्लॉग सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है। अगर आप किसी बीमारी से ग्रसित है तो कृपया किसी डॉक्टर से परामर्श जरूर ले और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय ले।
